कोरोना संक्रमण पर सरकार ने की जारी गाइडलाइन

देहरादून:-
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन,

नई गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थान, स्वीमिंग पूल और स्पा पूरी तरह बंद रहेंगे।

सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट व जिम 50 फीसद क्षमता से संचालित होंगे।

बस, विक्रम, आटो आदि सार्वजनिक वाहन 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से जारी आदेश में राज्य में कोविड की एसओपी जारी की गई।

शादी समारोह, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोग शामिल नही हो पाएंगे।

16 अप्रैल यानी आज से ये व्यवस्था लागू हो जाएगी।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *