कोविड केयर सेंटर से भागे 20 कोरोना संक्रमित

टिहरी।  टिहरी के कोविड केयर सेंटर से 20 कोरोना मरीज भाग गए हैं। मरीजों के गायब होने का पता अस्पताल प्रशासन को रात में उस वक्त चला जब वहां भोजन परोसने कर्मचारी पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर  संक्रमितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोविड केयर सेंटर में बीते दिन 38 लोग भर्ती थे  शनिवार शाम को 20 लोग वहां से फरार हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से अब कोविड केयर सेंटर में दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। देर रात एसडीएम युक्ता मिश्रा और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। आसपास के क्षेत्रों में फरार चल रहे संक्रमितों की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। जो लोग फरार हुए उनमें दो उत्तराखंड, चार उत्तर प्रदेश, सात राजस्थान, तीन हरियाणा और चार लोग उड़ीसा के रहने वाले हैं।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *