ऋतु खडूड़ी ने सांसद अनिल बलूनी को सबसे अधिक मत देने के लिए कोटद्वार की जनता का जताया आभार

ऋतु खडूड़ी ने सांसद अनिल बलूनी को सबसे अधिक मत देने के लिए कोटद्वार की जनता का जताया आभार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खडूड़ी भूषण  ने  लोकसभा चुनाव में गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को कोटद्वार की जनता द्वारा 23610 वोट देने के लिए उनका आभार जताया। कहा कि गढ़वाल संसदीय सीट में बलूनी को कोटद्वार विधानसभा में सबसे अधिक वोट मिले हैं। लालबत्ती चौक स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से गढ़वाल सांसद बलूनी की जीत का लाभ कोटद्वार विधानसभा को मिलेगा और कोटद्वार विकास के नये आयामों को छुएगा। अपने 2 वर्षों के कार्यकाल का लेखा जोखा रखते हुए उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, बाढ़ सुरक्षा, सड़क, शिक्षा व उच्च शिक्षा के सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य किये जा रहे हैं। बताया कि जल्द ही एसटीपी प्लांट का कार्य भी शुरू हो जाएगा। कहा कि उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को बरसात से पहले पूरी तैयारियां करने को कहा है जिससे समय रहते आने वाली किसी भी समस्या का मुकाबला किया जा सके। इस अवसर पर अमित भरद्वाज, मनोज कुंडलिया, मनीराम आदि मौजूद थे।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *