कोटद्वार के पुलिंडा गाँव में तेंदुए ने किया बजुर्ग पर हमला

कोटद्वार के पुलिंडा गाँव में तेंदुए ने किया बजुर्ग पर हमला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत पुलिंडा गाँव में शाम 5:30 के करीब तेंदुए ने एक व्यक्ति के पाँव पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए तुरंत बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची फोरेस्टर दीप्ति नेगी ने बताया कि शाम साढ़े पाँच बजे के लगभग पुलिंडा निवासी कोमल सिंह पुत्र स्वर्गीय अवतार सिंह रोज की तरह गोशाला के समीप जानवरों को अंदर बाँध रहे थे तभी गुलदार ने उनके पाँव पर नाखून से हमला कर दिया। कोमल सिंह ने हिम्मत व साहस का परिचय देते हुए अपना पाँव पूरी ताकत के साथ झटक लिया जिसके बाद तेंदुवा वहाँ से भाग निकला। बताया कि कोमल सिंह की हालत खतरे से बाहर है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *