जगदेव बाबा मंदिर परिसर में घुसा हाथियों का झुंड, हड़कंप, देखें वीडियो

जगदेव बाबा मंदिर परिसर में घुसा हाथियों का झुंड, हड़कंप, देखें वीडियो

 

 

 

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के गवालगड़ बीट के जगदेव बाबा मंदिर के परिसर में हाथियों का एक झुंड घुस आया जिससे वहां मौजूद वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। हाथियों का झुंड मंदिर के प्रांगण तक पहुंच गया। उन्होने वहां मौजूद बर्तनों को भी नुकसान पहुंचाया। वन कर्मियों ने अपने अथक प्रयास से उन्हें वहां से बाहर खदेड़ा। रेंज अधिकारी जोशी ने बताया कि वनकर्मियों ने हाथियों को वहाँ से खदेड़ दिया है फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। हाथियों को खदेड़ने में डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत, फारेस्ट गार्ड सुरेंद्र सहित कई वन कर्मी मौजूद थे।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *