11.94 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 नशा सप्लायर गिरफ्तार

11.94 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 नशा सप्लायर गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान नशा तस्कर 1-कुलदीप ठाकुर पुत्र गणेश कुमार, 2-अजय भट्ट पुत्र स्व0 नीरज भट्ट को गूलर पुल, कोटद्वार के पास से 11.94 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

*अभियुक्तों का नाम पताः-*
1. कुलदीप ठाकुर पुत्र गणेश कुमार, निवासी- लकडी पडाव, थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. अजय भट्ट पुत्र स्व0 नीरज भट्ट, निवासी बयेला तल्ला, थाना रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।

*बरामद माल*
1. 11.94 ग्राम अवैध स्मैक

*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0-152/2024, धारा-8/21 NDPS ACT

*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव
2. उ0नि0 किशन दत्त शर्मा
3. हे0कानि0 करन कुमार
4. का0 गौरव यादव

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *