लैन्सडाउन में झाड फूँक के बहाने महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

लैन्सडाउन में झाड फूँक के बहाने महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैन्सडाउन के स्थानीय निवासी ने कोतवाली लैन्सडाउन पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि सलमान उर्फ समशी निवासी कोटद्वार ने वादिनी के साथ झाड़ फूँक के नाम पर दुष्कर्म किया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली लैन्सडाउन पर मु0अ0सं0- 07/2024, धारा 376 भादवि बनाम सलमान पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियोग उपरोक्त की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन करते हुये अथक प्रयास कर अभियुक्त सलमान उर्फ समशी को लैन्सडाउन बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

*अभियुक्त का नाम पताः-*
सलमान उर्फ समशी पुत्र अफजालु रहमान, निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ।

*पुलिस टीमः-*
1. महिला उपनिरीक्षक रचना रानी
2. आरक्षी आदित्य वर्मा
3. होमगार्ड अमनदीप

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *