2 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी गिरफ्तार

2 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

जिसके क्रम में दिनांक 22.06.2024 को जनपद की कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा निर्गत गैर जमानती वारण्ट (चेक बाउंस संबंधी) में वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र नौडियाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी-04 नम्बर, कालाबड़ कोटद्वार व गोवंश संरक्षण अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त रहीस पुत्र लईक निवासी- कोटद्वार, थाना-रायपुर, जिला- बिजनौर उ0प्र0 को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *