आखिरकार! उत्तराखंड को मिल ही गया स्वास्थ्य मंत्री

आखिरकार! उत्तराखंड को मिल ही गया स्वास्थ्य मंत्री

 

एनसीपी न्यूज़। उत्तराखंड में कोरोना की दो लहरें और बीजेपी सरकार के 4 साल बीत जाने के बाद आखिरकार राज्य को स्वास्थ्य मंत्री मिल गया है। उत्तराखंड में नए सीएम बनने के बाद अब कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है। मुख्य सचिव एसएस संधु ने मंगलवार शाम को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, खास बात ये है कि धामी सरकार में प्रदेश को चार साल बाद स्वास्थ्य मंत्री मिला है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को स्वास्थ्य मंत्री, उच्च शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा व सहकारिता प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग दिया गया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री का प्रभार सीएम के पास था।

सीएम के पास ये विभाग
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास सतर्कता, गृह,  कारागार , नागरिक सुरक्षा होमगार्ड और  सैनिक कल्याण, फाइनेंस वाणिज्य कर, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीक शिक्षा, नागरिक उड्डयन, नियोजन, सचिवालय प्रशासन सामान्य प्रशासन औद्योगिक विकास खनन विभाग रखे हैं।

सरकार ने मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली, डॉ. हरक सिंह रावत को टिहरी, बंशीधर भगत को देहरादून, यशपाल आर्य को नैनीताल, विशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को पौड़ी, अरविंद पांडे को चंपावत व पिथौरागढ़, गणेश जोशी को उत्तरकाशी, धन सिंह रावत को हरिद्वार, रेखा आर्य को बागेश्वर और स्वामी यतीश्वरानंद को ऊधमसिंह नगर का जिम्मा सौंपा गया है।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *