नही रहे दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार, कई दिनों से थे बीमार

नही रहे दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार, कई दिनों से थे बीमार

 

एनसीपी न्यूज़। साठ साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। बॉलीवुड में ‘ट्रैजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा को ‘मुगले आजम’, ‘मधुमती’, ‘देवदास’ और ‘गंगा जमुना’ जैसी बेहतरीन फिल्में दीं और करीब 60 साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेकर बॉलीवुल के तमाम सितारे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना। श्रद्धांजलि।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *