भाई बहन की गधेरे में डूबने से मौत

एनसीपी न्यूज़। पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक के गेंठीछौड़ा के समीप दो भाई बहनों की गधेरे में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने ननिहाल घूमने आये थे।

मिली जानकारी के अनुसार सिरोली गाँव के दिव्या और अमन कुछ समय पहले परिवार के साथ अपने ननिहाल रखूंण आए थे। गुरुवार को दोनों बच्चे अपनी बहन के साथ घूमने के लिए नजदीकी गेंठीछौड़ा झरने पहुंचे। वहां गदेरे में अचानक अमन का पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में गिर गया। अमन को डूबता देख बहन दिव्या उसे बचाने पानी मे कूद पड़ी। बारिश के कारण गधेरे में पानी सामान्य से अधिक हो रखा है। इसलिए दोनों काफी दूर पानी मे बह गए।

मौके पर दोनों बच्चों की बहन बदहवाश हो गई, उसने नजदीकी के गांव गड़खेत जाकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण वहां पहुंचे और दोनों को पानी से बाहर निकाला। दोनों को जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया। लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। दोनों बच्चों के फेफड़ों में पानी भर गया था।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *