विरोध का असर: अब एक नहीं, दो दिन खुलेंगी इन चीजों की दुकानें, एसओपी में संशोधन

विरोध का असर: अब एक नहीं, दो दिन खुलेंगी इन चीजों की दुकानें, एसओपी में संशोधन

 

एनसीपी न्यूज़। कोरोना कर्फ्यू पर व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के बात सरकार ने दुकान खोलने के नियमों में कुछ संशोधन किया है। इसके तहत अब 8 जून को भी कपड़े आदि की दुकानें खुली रहेंगी।

रविवार को जारी गाइडलाइन में सरकार ने दुकानों को खोलने के लिए बहुत कम समय दिया था, जिस पर व्यापारियों ने मुखर होकर विरोध किया। विरोध देखते हुए सरकार ने एसओपी में आंशिक संशोधन किया है। इसमें अब कई दुकानों को खोलने का आदेश जोड़ा गया है।

संशोधित आदेशों के अनुसार अब 8 जून व 11 जून को खाद्य पैकेजिंग, कपड़ा, रेडीमेड, दर्जी, ड्राई क्लीन, चश्मे, साइकिल, औद्योगिक मशीनरी, मोटर पार्ट्स, क्रॉकरी (बर्तन), हौजरी, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिक्लस एवं इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर/वेब डिजाइनिंग, हार्डवेयर पेंट्स/सेनेटरी, स्टोन (मार्बल चिप्स), कारपेंटर, फर्नीचर एवं टिम्बर मर्चेंट की दुकानें प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी। पहले इन दुकानों को खोलने के लिए एक दिन का ही समय दिया गया था।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *