हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत

हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत

 

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के कक्ष संख्या 20 सिगड्डी के जंगल में हाथी के हमले में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है, सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक जयदेवपुर सिगड्डी निवासी 74 वर्षीय शिवदत्त जोशी पुत्र माधवानन्द मंगलवार सुबह अपनी पत्नी लीला देवी सहित शारदा देवी, दीपा देवी के साथ लालढांग रेंज कक्ष संख्या 20 सिगड्डी के जंगल में लकड़ी बीनने गये थे, सूचना के मुताबिक 8 बजे के बीच हाथी ने शिवदत्त जोशी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि 8 बजे के लगभग सुबह सूचना मिली की लालढांग रेंज के सिगडड़ी कंपार्टमेंट 20 में एक बुजुर्ग व्यक्ति को हाथी ने कुचल दिया, बार-बार कहने के बाद भी लोग जंगलों का रुख छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं, पिछले डेढ़ महीने के अंदर लैंसडौन वन प्रभाग में यह चौथी घटनाएं हो चुकी है, अगर अब भी लोग नहीं माने तो जंगल के अंदर जो भी लोग पाए जाएंगे उनके खिलाफ वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *