राहत, कोरोना रिकवरी ग्राफ बढ़ कर हुआ 87.69 प्रतिशत

राहत, कोरोना रिकवरी ग्राफ बढ़ कर हुआ 87.69 प्रतिशत

 

एनसीपी न्यूज़। राज्य में रिकवरी दर का ग्राफ बढ़ कर 87.69 प्रतिशत हो गया है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 6.87 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 1156 संक्रमित मरीज मिले और 44 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 3039 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 329494 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 29310 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 13 जिलों में 1156 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। देहरादून जिले में 205, ऊधमसिंह नगर में 173, नैनीताल में 161, हरिद्वार में 105, पौड़ी में 84, अल्मोड़ा में 82, पिथौरागढ़ में 74, चमोली में 64, उत्तरकाशी में 50, बागेश्वर में 47, टिहरी में 42, रुद्रप्रयाग में 37, चंपावत जिले में 32 संक्रमित मिले हैं।

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *