जयहरीखाल ब्लॉक के बंदूण गाँव मे मिले 30 कोरोना संक्रमित

कोटद्वार। गुरुवार को जयहरीखाल ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्रामसभा बंदूण में 30 ग्रामीणों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सात सौ से अधिक आबादी वाले इस गांव में तीन दिन पूर्व पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चालीस ग्रामीणों के कोरोना जांच सेंपल लिए थे। गांव में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद प्रशासन गांव को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी मे जुट गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार की लगातार बढ़ती शिकायतों के बाद स्वास्थ्य महकमे ने गांव-गांव टीमें भेज ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है। तीन मई को जहरीखाल स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य विभाग की टीम जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बंदूण पहुंची और ग्रामीणों के कोरोना जांच सेंपल लिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनोज शर्मा ने बताया कि गांव में करीब चालीस ग्रामीणों के कोरोना जांच सेंपल लिए गए, जिनमें से तीस ग्रामीणों में कोरोना की पुष्टि हुई। बताया कि जहरीखाल से स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुन: गांव में भेज दिया गया है। अन्य ग्रामीणों की कोरोना जांच की जाएगी। साथ ही प्रशासन के सहयोग से गांव को कंटेंमेंट जोन में तब्दील किया जाएगा।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *