माही पैथोलॉजी लैब में अवैध कोरोना टेस्ट के चलते डॉक्टर गिरफ्तार

 

कोटद्वार। एक ओर जहां कुछ लोग कोरोना महामारी में लोगों की निःस्वार्थ सेवा कर समाज में आदर्श स्थापित कर रहे हैं, वहीँ दूसरी ओर कुछ लोग इसे कमाई का उपयुक्त अवसर मान कर जमकर कमाई करने में लगे हैं इसके लिए वे नियमों को ताक पे रखने में भी गुरेज नही कर रहे हैं। बुधवार को एक ऐसा ही मामला देवीरोड स्थिति माही पैथोलॉजी लैब का आया जहां डॉक्टर साहब बिना मान्यता के कोरोना टेस्टिंग कर रहे थे। सीआईयू कोटद्वार प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि गाड़ीघाट निवासी सुनील रावत ने अपने साले पदमपुर निवासी हरीश नेगी का माही पैथलॉजी लैब में एंटीजन टेस्ट करवाया और लैब की ओर से उनसे  टेस्ट के 900 रुपए लिए गए। पीड़ित के रिश्तेदार की शिकायत पर सीओ और सीआईयू  की टीम वहाँ जाँच के लिए पहुँची तो पाया कि यह लैब कॉरोना परीक्षण के लिए अधिकृत नहीं है। पुलिस ने लैब से एंटीजन टेस्ट किट और बिल बुक को कब्जे में ले लिया है। डाक्टर के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *