पदमपुुुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार पदमपुुुर सुखरौ में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मकान मालिक द्वारा दी गयी सूचना पर मौके पर  पहुँची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ देखा तो व्यक्ति बेहोश पड़ा था। पुुुलिस ने 108 की सहायता से व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उप निरीक्षक भावना भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पदमपुर सुखरौ में दिव्या मोटर्स के सामने 55 वर्षीय नरेश जोशी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी चौबटाखाल, ब्लॉक पोखड़ा विगत दो वर्षों से किराये के मकान पर अकेला रहता था, बाकी परिजन दिल्ली में रहते थे, मकान मालिक के अनुुुसार तीन दिनों से वह कमरे से बाहर नही दिखाई  दे रहा था, इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

 

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *