ब्लैक फंगस का बढ़ता कहर, 9 मरीजों की मौत, 100 से अधिक केस

ब्लैक फंगस का बढ़ता कहर, 9 मरीजों की मौत, 100 से अधिक केस

एनसीपी न्यूज़। राज्य में ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को ऋषिकेश एम्स में व रुद्रपुर के अस्पताल में ब्लैक फंगस के एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। इसी के साथ प्रदेश में ब्लैक फंगस से मरने वालों का आंकड़ा 9 पहुंच गया है। ब्लैक फंगस के कुल मामलों की संख्या भी 101 हो गई है।

ऋषिकेश एम्स में अब तक ब्लैक फंगस 6 लोगों की जान ले चुका है। रविवार को यहां 10 नए मरीज भर्ती किए गए। जिससे एम्स में ब्लैक फंगस संक्रमित मरीजों की संख्या 74 पहुंच गई है। रविवार को एम्स में रुड़की निवासी 54 वर्षीय एक मरीज की मौत हुई। एम्स में इस बीमारी से अब तक छह मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्लैक फंगस के प्रकोप को देखते हुए एम्स में वार्ड की संख्या बढ़ाई गई है। ब्लैक फंगस से एक अन्य मौत रुद्रपुर के अस्पताल में हुई।

राज्य में  म्यूकरमाइकोसिस संक्रमण के कुल आंकड़े 101 हो गए हैं। 74 केस एम्स ऋषिकेश तथा 17 केस जौलीग्रांट अस्पताल देहरादून में आए हैं।  स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा है कि आज ही ब्लैक फंगस के इलाज के लिए 500 इंजेक्शन एम्स अस्पताल को उपलब्ध कराए गए हैं।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *