राज्य में 127 तो कोटद्वार में 4 लोगों को लील गया कोरोना

 

कोटद्वार। कोटद्वार में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इलाके में बुधवार को कोरोना संक्रमण से चार लोगों की जान चली गयी। जिले के सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि राजकीय बेस अस्पताल में कोरोना के उपचार के दौरान चार लोगों की जान चली गई। जिनमें नजीबाबाद रोड़ निवासी 32 वर्षीय युवक, मवकोट निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग, धनीष फार्म निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला तथा डाडामंडी निवासी 65 वर्षीय बुज़ुर्ग शामिल हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में जिले में 413 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,  जिनमें 170 मामले अकेले कोटद्वार नगर निगम के शामिल हैं। वहीं अगर पूरे राज्य की बात की जाए तो कोरोना से बुधवार को 127 लोगों की जान चली गयी है। राज्य में आज 7783 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अभी भी कोरोना के 59526 एक्टिव केस मौजूद हैं।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *