संदिग्ध मौत मामले में पति पर केस दर्ज

संदिग्ध मौत मामले में पति पर केस दर्ज

 

कोटद्वार। बुधवार को हल्दूखाता मल्ला निवासी महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि महिला का पति सेना में है जो वर्तमान में कश्मीर में तैनात है।

कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बुधवार को हल्दूखाता निवासी सोनम नेगी (30) अपने घर की छत पर बने स्टोर रूम में संदिग्ध हालत में मृत मिली थी। बृहस्पतिवार को महिला के पिता ताजवर सिंह बिष्ट पुत्र स्व. सरदार सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तैल भवांसी पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली में तहरीर दी।

तहरीर में उन्होंने बताया कि मृतका का पति राजेश नेगी उनकी पुत्री सोनम नेगी को प्रताड़ित करता था। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी राजेश नेगी ग्राम उमरेला दुगड्डा पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी हल्दूखाता कोटद्वार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *