शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता हुई आजीवन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता हुई आजीवन

 

एनसीपी न्यूज़। देश के प्रशिक्षित युवाओं को राहत देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला करते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि सात वर्ष से बढ़ाकर आजीवन कर दी है। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार, यह फैसला तत्काल लागू किया जा रहा है। साथ ही केंदीय शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह फैसला 10 साल पहले की तारीख 01 जनवरी, 2011 से लागू किया गया है।

यानी की इन सालों में जिनके भी प्रमाण – पत्रों की अवधि पूरी हो चुकी है। वे भी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्र होंगे। उन्हें बार-बार परीक्षा में भाग लेने की आवयश्कता नहीं रहेगी। केंदीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि संबंधित राज्य / केंद्र शासित प्रदेश उन उम्मीदवारों को नए टीईटी प्रमाण पत्र जारी करने / जारी करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे, जिनकी सात वर्ष की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है।

 

 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *