सड़क दुर्घटना में शिक्षक दंपती की मौत, पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर हुआ हादसा

 

एनसीपी न्यूज़। पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के पास मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ जा गिरी। हादसे में कार में सवार शिक्षक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ देवप्रयाग संदीप ने बताया कि पौड़ी के उज्याड़ी गांव के रहने वाले रविन्द्र सिंह उम्र 48 साल और उनकी पत्नी सुषमा देवी उम्र 44 साल आज सुबह अपनी मारुति कार से पौड़ी से देहरादून की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सबदरखाल में कुंडाधार के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों लोगों को निकालकर उपचार के लिए देवप्रयाग अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी गई है।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *