उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव बलबीर सिंह रावत ने पोखड़ा में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
एनसीपी न्यूज़। पोखड़ा। शुक्रवार को पोखड़ा में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं 2027 विधान सभा चुनावों के मध्यनजर चौबट्टाखाल विधान सभा प्रभारी बलवीर सिंह रावत ने ब्लाक अध्यक्ष बिजेन्द्र दर्शन सिंह रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इस अवसर कि भाजपा शासन में सरकारी आंकड़ों के अनुसार महिला अत्याचारों के हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड पहले पायदान पर है, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जंगली जानवरों का आतंक चरम पर है, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, भाजपा सरकार का शासन सत्ता में प्रशासनिक क्षमता में अनुभव हीनता के कारण जनताए परेशान है, इसलिए जनता एवं कांग्रेसियों को चाहिए कि प्रत्येक दशा में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को स्थापित करे, कार्यकर्ताओं आक्रोशित होकर कहा कि भाजपा के क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज जनसरोकारों से बेहद दूरी बनी हुई है, वही उनमें स्थानीय जन समस्याओं की जानकारी का भारी अभाव है।

इस अवसर पर कहा गया प्रत्येक स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि बूथ प्रबंधन, पंचायत, मंडल , प्रकोष्ठ, आनुषंगिक संगठनो के पदाधिकारी पार्टी की विजयश्री के लिए पूरी निष्ठा से प्रत्येक व्यक्ति से लगातार संबाद कर आजादी के संघर्ष से आज तक जनमुद्दों के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस पार्टी की बिरासत का स्मरण कराते हुए तन- मन-धन से कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का काम करे।
इस बीच प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर पोखड़ा में ब्लॉक अध्यक्ष बिजेन्द्र दर्शन सिंह रावत एवं प्रभारी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदेश प्रदेश सरकार के मुखिया मा.पुष्कर धामी , गणेश जोशी (कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री) धन सिंह रावत (सहकारिता एवं शिक्षा मंत्री) एवं श्रीमती रेखा आर्य (महिला कल्याण मंत्री) के आकंठ भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की इस हस्ताक्षरित पत्र और बैनर को 23 नवंबर 2026 प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष जी की अगुआई में लोकभवन देहरादून में महामहिम राज्यपाल को सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह रावत (पूर्व प्रमुख पोखड़ा, श्रीनगर विधान सभा प्रभारी, प्रदेश सचिव) डा.प्रेम बहुखंडी (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संयोजक चुनाव मेनिफेस्टो समिति) राजपाल सिंह बिष्ट (पूर्व विधायक प्रत्याशी) कविंद्र ईष्टवाल (प्रदेश महामंत्री) राजेश कंडारी (प्रदेश सचिव, पूर्व प्रमुख बीरोंखाल, अध्यक्ष यूजर्स यातायात सर्विस, पूर्व जिला पंचायत सदस्य) श्रीमती पूनम केंतुरा (जिला पंचायत सदस्य) दीपक नेगी (अध्यक्ष प्रधान संघ पोखड़ा) अरुणोदय बिष्ट (पूर्व ब्लाक अध्यक्ष) हिमांशु धस्माना, सामाजिक कार्य (नाई) श्रीमती अनीता देवी, विपिन धस्माना, विनीत सिंह, गोविंद सिंह रावत, संजय सिंह बिष्ट, सतेंद्र नेगी, हरीश चंद्र, रुप चंद्र, कन्हैया सिंह, बृजमोहन सिंह, बचन सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह, नरेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह, योगेंद्र सिंह , सुरेंद्र सिंह (प्रधान दांता) सुमित सिंह, रोहित रावत, पंचम सिंह चयन सिंह, धर्म सिंह रावत, सुरेन्द्र पाल आदि भरी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
