यमकेश्वर प्रभारी गौरव अग्रवाल का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

यमकेश्वर प्रभारी गौरव अग्रवाल का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

एनसीपी न्यूज़। यमकेश्वर/दुगड्डा। गुरुवार को दुगड्डा में कांग्रेस के यमकेश्वर विधानसभा प्रभारी गौरव अग्रवाल का पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत किया। 

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

गौरव अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *