कोटद्वार में चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। दिनांक 28.10.2026 को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली कोटद्वार में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 267/26, धारा 303(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया तथा उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त इसरान निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त*
इसरान पुत्र ताहिर निवासी- चिलकाना, जिला सहारनपुर, उ0प्र0।
*बरामदा माल*
चोरी की मोटर साइकिल।
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 विनोद चपराना
2- अपर उ0नि0 जयपाल
3- हे0का0 करण
4- हे0का0 विद्यासागर उनियाल
5- हे0का0 योगेन्द्र
6- का0 चन्द्रपाल
7- का0 अवनीश.. सीआईयू
8- हो0गा0 कुलदीप
