23 साल की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए डिप्टी रेंजर धीरेन्द्र सिंह

23 साल की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए डिप्टी रेंजर धीरेन्द्र सिंह

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज से डिप्टी रेंजर धीरेन्द्र सिंह शनिवार को 23 साल की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गए। अरण्य भवन में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में रेंज अधिकारी विपिन चन्द्र जोशी ने उनको पुष्प गुछ भेँट कर उनका स्वागत किया।

अपने संबोधन में रेंजर जोशी ने उनके कार्यकाल की सराहना कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में डिप्टी रेंजर धीरेन्द्र सिंह ने विभाग में अपनी सेवा के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने सीजनेबल पेयेबल अर्थात डेली वेज के रूप में 1985 से 2003 तक अपनी सेवाएं दी। उसके बाद  2003 में वह विभाग में वन रक्षक के पद पर नियुक्त हुए। 13 साल बाद 2016 में उनका प्रोमोशन वन दरोगा के पद पर हुआ।

2024 में एक और प्रोमोशन के बाद वह डिप्टी रेंजर बने। आज वह इसी पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अपने सेवाकाल के दौरान अपने अधीनस्थों व अधिकारियों द्वारा दिये गए सहयोग के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। सेवानिवृत्त कार्यक्रम में फोरेस्टर राहुल चमोली, फॉरेस्टर दीप्ति नेगी, फोरेस्टर सूर्य प्रकाश, फोरेस्टर सुरेंद्र रावत, फोरेस्टर भूपेंद्र रौतेला, फोरेस्टर गंभीर सिंह तोमर, फारेस्ट गॉर्ड अनुराग, फोरेस्टर गार्ड तृप्ति रावत, अनूप, अंजलि बेलवाल, महेंद्र, राकेश बिष्ट आदि मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *