112 अंग्रेजी पव्वों के साथ दो गिरफ्तार

112 अंग्रेजी पव्वों के साथ दो गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा मुक्त जनपद अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सघन चेकिंग अभियान के तहत चलाए गए अभियान में बडोला गली गोविंद नगर से विनोद कुमार निवासी दानमीन गली कोडिया, नजीबाबाद रोड से 56 पव्वे रॉयल जनरल व्हिस्की व भृगु प्रसाद उर्फ बिट्टू निवासी चौहान मार्केट मवाकोट को सिम्भलचौड़ स्थित टेलर की दुकान के पास से 56 पव्वे 8 पीएम स्पेशल इंडियन ग्रेन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया। 

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *