2 जून को श्रीनगर में लगेगा रोजगार मेला

2 जून को श्रीनगर में लगेगा रोजगार मेला

एनसीपी न्यूज़। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 जून, 2023 को श्रीनगर स्थित आई0टी0आई0 कॉलेज में 10 बजे से रोजगार मेले(चयन प्रक्रिया) का आयोजन किया जायेगा।
सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि पंतनगर स्थित टाटा मोटर्स द्वारा राज्य के रोजगारोन्मुख कक्षा-12(पीसीएम) या आई0टी0आई0(02 वर्ष) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों, जिनके द्वारा आईटीआई ट्रेड एमएमवी फिटर, टर्नर मैकेनिस्ट, ग्राइंडर, इन्स्ट्रयूमेंट, वायरमैन, इलैक्ट्रीशियन, इलैक्ट्रोनिक्स, टैक्नीशियन मैकेट्रोनिक्स, मेंटेनेन्स मैकेनिक में प्रशिक्षण प्राप्त हो। कहा कि चयन प्रक्रिया ट्रेनिज प्रक्षिशु के लिए की जायेगी, जिसकी विस्तृत जानकारी कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा चयन प्रक्रिया से पूर्व अवगत कराई जायेगी। चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग अभ्यर्थियों को आईटीआई प्रशिक्षण संबंधित प्रमाण पत्र व अंक पत्र, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंक पत्र, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट फोटो, बायोडाटा और सेवायोजन पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *