22 नाबालिग वाहन चालकों के वाहन हुये सीज, 25-25 हजार रूपये का लगा जुर्माना

22 नाबालिग वाहन चालकों के वाहन हुये सीज,  25-25 हजार रूपये का लगा जुर्माना

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद में नाबालिगों के वाहन चलाने से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु बुधवार से 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान चलाने से पूर्व लगातार अभी तक पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद में नाबालिगों को वाहन न देने और ना ही वाहन चलाने हेतु प्रेरित करने के सम्बन्ध में अभिभावकों एवं स्कूल प्रबन्धन की मीटिंग लेने के साथ-साथ जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का पालन न करने पर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों एवं वाहन स्वामियों विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु विस्तृत निर्देश निर्गत किये गये हैं।

निर्गत निर्देशों के क्रम में बुधवार को अभियान के पहले दिन कोतवाली कोटद्वार ने 13, थाना लक्ष्मणझूला ने 05, कोतवाली पौड़ी ने 01, यातायात कोटद्वार ने 02 एवं यातायात श्रीनगर ने 01 (कुल 22) नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर उनके वाहनों को सीज कर अभिभावकों/वाहन स्वामी के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 25-25 हजार रूपये का चालान काटकर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *