26,8,628 लंपी रोग से ग्रसित गायों पर किया गया टीकाकरण- अंथवाल

26,8,628 लंपी रोग से ग्रसित गायों पर किया गया टीकाकरण- अंथवाल

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल ने कहा कि राज्य सरकार गायों में उत्पन्न होने वाले लंपी वायरस रोग के प्रति चिंतित है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अब तक हरिद्वार, देहरादून व पौड़ी जिले में कुल मिलाकर 26,8,628 लंपी रोग से ग्रसित गायों पर टीकाकरण किया है। बताया कि  रोग के उपचार हेतु सचिव व संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, बताया कि अब तक कुल 21,315 गाय इस रोग से प्रभावित हुई है। जिनमें 365 गायों की मृत्यु हो चुकी है उन्होंने कहा कि इस रोग का फैलने का मुख्य कारण आवारा पशुओं का एक साथ घूमना है, इसलिए यह रोग तेजी से फैल रहा है। कहा कि राज्य सरकार इस रोग के उपचार के लिए गंभीर है। इसलिए पशु चिकित्सा-अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम व तहसील कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह जगह-जगह जाकर रोग के उपचार हेतु प्रयास करें। साथ ही गोवंश में जाकर देखें की कहीं यह रोग महामारी का रूप न ले सके ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *