30 करोड़ की लागत से संवरेगा कोटद्वार रेलवे स्टेशन

30 करोड़ की लागत से संवरेगा कोटद्वार रेलवे स्टेशन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग ३० करोड़ रुपये की लागत से कोटद्वार रेलवे स्टेशन को संवारा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्टेशन पर होने वाले कार्यों का वर्चुअली शिलान्यास किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण अपने देहरादून विधानसभा भवन स्थित कार्यालय कक्ष से वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कोटद्वार रेलवे स्टेशन का जीर्णोधार करने हेतु रेलवे स्टेशन का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया है विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार गढ़वाल का द्वार से जाना जाता है यह कोटद्वार वासियों के साथ साथ पूरे उत्तराखंड वासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है कोटद्वार का रेलवे स्टेशन अब भव्य और दिव्य होगा इससे कोटद्वार का निश्चित तौर पर विकास होगा साथ ही पर्यटन पर भी इसका दुगना असर पड़ेगा इससे मैदानी इलाकों से पहाड़ों में आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना’ जैसी पहल विकसित भारत विकसित भारत @2047 की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने विकसित भारत के लिए अन्य योजनाओं यथा- ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’, ‘जल जीवन मिशन योजना’, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ इत्यादि की शुरुआत की है जिससे लोगों को काफी सुविधा प्राप्त हो रही है ।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *