31 अक्टूबर को होगी रन फॉर यूनिटी दौड़

31 अक्टूबर को होगी रन फॉर यूनिटी दौड़

एनसीपी न्यूज़। पौड़ी। खेल विभाग के तत्वाधान में 31 अक्टूबर,2022 को रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने अवगत कराया कि महिला व पुरुष ओपन वर्ग में एकता के लिए रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन 11 बजे इंडोर स्टेडियम से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा की प्रतियोगिता में प्रविष्टि निशुल्क है तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने नाम की प्रविष्टि प्रतियोगिता स्थल पर प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से 1 घंटा पूर्व तक दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। प्रत्येक वर्ग में प्रथम पांच विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से लॉटरी के माध्यम से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेगें।

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *