4.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा सप्लायर गिरफ्तार

4.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा सप्लायर गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में दौराने चैकिंग नशा तस्कर सुनील रावत को बीईएल रोड मण्डी की ओर जाने वाले रास्ते पर 4.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता अभियुक्त*
सुनील रावत पुत्र सुरेश रावत, ग्राम-जाखनी, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा -प्रभारी सीआईयू
2. उपनिरीक्षक मेहराजूदीन
3. मुख्य आरक्षी संतोष कुमार- सीआईयू
4. आरक्षी चंद्रपाल

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *