5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 गिरफ्तार

5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बबलू उर्फ चन्द्रमोहन को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शनिदेव मन्दिर कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया है।  पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच दल में आरक्षी 225 ना0पु0 करन कुमार वआरक्षी 157 ना0पु0 अनुज कुमार शामिल थे। कोतवाल विजय सिंह वा वरिष्ठ उप निरीक्षक जगमोहन रमोला के निर्देशन में उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

 

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *