5 पेटी अवैध शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

5 पेटी अवैध शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। उत्तराखण्ड को *नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”)* बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे* के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा *नशा तस्करों* पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध *कड़ी से कड़ी कार्यवाही* की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तंत्र को मजबूत कर युवाओं को *नशे के भंवर में फंसाने* वालों को *सलाखों के पीछे* पहुँचाया जा रहा हैः-

जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त *आशीष रावत को 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब* के साथ घराट रोड़ कोटद्वार के पास से एवं अभियुक्त *धर्म सिंह को 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब* के साथ बीईएल रोड़ कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

साथ ही थाना थलीसैण पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त *सोहन सिंह को 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब* के साथ बैजरों पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना थलीसैण पर *आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत* किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *