51 ग्राम अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

51 ग्राम अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चंद्र मोहन सिंह के पर्यवेक्षण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार व प्रभारी सीआईयू उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्टेडियम तिराह से मुक्तिधाम जाने वाले मार्ग से एक नशा तस्कर अभियुक्त जहरुद्दीन उर्फ झेलू को 51 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 312/24, धारा 08/20 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
जहरुद्दीन उर्फ झेलू (उम्र-55 वर्ष) पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी-लकडी पडाव, झूलापुल गाडीघाट, कोटद्वार पौडी गढवाल।

*बरामद माल*
51 ग्राम अवैध चरस

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल
2. मुख्य आरक्षी संतोष कुमार -CIU

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *