52 पव्वे अवैध अग्रेंजी शराब के साथ 1 गिरफ्तार

52 पव्वे अवैध अग्रेंजी शराब के साथ 1 गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने, *अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त* करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर *कड़ी कार्यवाही* करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में  बुधवार को  शेखर चन्द्र सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग ऐता गांव की तरफ बने विश्राम गृह दुगड्डा के पास में अभियुक्त *बच्चन सिंह को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में जनपद के कोतवाली कोटद्वार में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गयी।

*नाम पता अभियुक्त:-*
बच्चन सिंह,(उम्र-45 वर्ष) पुत्र जय सिंह, निवासी-ग्राम व पोस्ट-शिवराजपुर, थाना-कोटद्वार जनपद पौड़ी।

*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0स0-109/23, धारा-60 आबकारी अधिनियम।

*बरामद माल-*
52 पव्वे अवैध अग्रेंजी शराब (8 PM)

*पुलिस टीम-*
1.उपनिरीक्षक सूरत शर्मा
2.मुख्य आरक्षी 172 ना0पु0 राकेश सिंह राणा।
3.होमगार्ड 1107 शिवराज।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *