7 मकान मालिकों पर लगा ₹70,000 का जुर्माना

7 मकान मालिकों पर लगा ₹70,000 का जुर्माना

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रविवार को प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कोटद्वार पुलिस द्वारा रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा आमपड़ाव, जौनपुर
,कलाल घाटी क्षेत्र में घर–घर जाकर सत्यापन कार्यवाही की।

✅ इस अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 85 व्यक्तियों कार सत्यापन किया गया।

07 मकान मालिकों द्वारा किरायेदार सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही के कुल ₹70,000 का जुर्माना लगाया। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय नागरिकों को जागरूक भी किया गया जिसमें उन्हें अपने बाहर से आए नए किरायेदार को रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अवश्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *