बीर बाला तीलू रौतेली मंच पर सम्मानित हुई क्रेडल प्रबंधक रेणुका गोसाई

बीर बाला तीलू रौतेली मंच पर सम्मानित हुई क्रेडल प्रबंधक रेणुका गोसाई

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बीर बाला तीलू रौतेली मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को 363 वें जन्म दिवस के अवसर पर उनको याद किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी व शैलेन्द्र रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम संयोजकों द्वारा विशिष्ट अतिथि क्रेडल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोसाई को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि क्रेडल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक श्रीमती रेणुका गोसाई ने कहा कि प्रदेश वासियों को तीलू रौतेली के बलिदान से प्रेरणा लेकर सदैव राज्य हित व राष्ट्रीय हित के बारे में सोचना चाहिए। इसके बाद क्रेडल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के माध्यम से बीर बाला तीलू रौतेली को याद किया गया। कार्यक्रम आयोजकों द्वारा क्रेडल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की गई। इस अवसर पर बीर बाला तीलू रौतेली मंच से जुड़े सभी सदस्य मौजूद थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *