“अगस्त क्रांति” की वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस ने किया गोष्ठी का आयोजन

“अगस्त क्रांति” की वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस ने किया गोष्ठी का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। शुक्रवार को कोटद्वार जिला कांग्रेस कार्यालय में आजादी के संघर्ष को मुकाम पर पहुंचाने वाले स्वतंत्रता संग्राम के नायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के “भारत छोड़ो” आन्दोलन के आह्वान “करो या मरो” के नारे के साथ ” अगस्त क्रांति” की बर्षगांठ पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुवाई में महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए सृद्धासुमन अर्पित करते एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की अगुआई कर रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 08 अगस्त 1942 को अंग्रेजों को भारत छोड़ने के आह्वान और 09 अगस्त 1942 को भारत के ध्वज तिरंगे को फहराने की घोषणा साथ ही हुकूमत ने सभी अग्रिम पंक्ति में खड़े राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जेल में ठूंस दिया।
लेकिन आंदोलन का स्वत: ही नेतृत्व कर रही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अरुणा आसफ अली ने बंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में तिरंगा फहरा दिया और आजादी के संघर्ष का अलख जगाए रखा, और यह आज के दिन इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में रमेश चंद्र खंतवाल, केशर सिंह चौहान, गोपाल सिंह गुसाईं, दलीप सिंह रावत, बिरेंद्र सिंह रावत एवम सतेंद्र सिंह बिष्ट ( जिला उपाध्यक्ष) रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री) राजेंद्र सिंह गुसाईं (जिलाध्यक्ष सोसल मीडिया ) महावीर सिंह नेगी एवम मनोज सिंह (मण्डल अध्यक्ष) प्रवेश रावत पूर्व (प्रदेश सचिव) सुबेग जोशी (पूर्व प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस) प्रदीप नेगी, कृपाल नेगी, गबर सिंह रावत, संदीप रावत एवम विजय नेगी (जिला महामंत्री) मो.स्वाले, त्रिभुवन सिंह, जावेद, धीरेंद्र नेगी, बृजपाल बिष्ट आदि कांग्रेसी समल्लित थे।

Duklan

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *