जिला कांग्रेस ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को जन्मदिन पर किया याद

जिला कांग्रेस ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को जन्मदिन पर किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों में अग्रणीय पेशावर काण्ड के नायक ‘बीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में ‘बीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ के महान योगदान को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दीवा डांडा (ग्राम-मासों ) थैलीसैण (पौड़ी गढ़वाल) उत्तराखण्ड में 25 दिसंबर 1891 को जन्मे ‘गढ़वाली’ जी ने 20 अप्रैल 1930 को राष्ट्रपिता गांधी जी के द्वारा चलाए गए ‘सबिनय अबिज्ञा आंदोलन’ के बीच पेशावर (वर्तमान पाकिस्तान में) भारतीय पठान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाकर एकत्रित थे और अंग्रेजी हुकूमत ने गढ़वाल राइफल की यूनिट 2/8 के नायक ‘बीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ को निहत्थे भारतीय पठानों पर गोली चलाने का आदेश दिया, तो उन्होंने निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया। गढ़वाली जी के देशभक्ति से ओत- प्रोत जज्बे ने आजादी के दीवाने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में नये उत्साह का सृजन किया, जो आज भी इतिहास के पन्नो में दर्ज है।
इस अवसर पर रमेश चंद्र खंतवाल, बलवीर सिंह रावत, विनोद प्रधान (उपाध्यक्ष) भारत सिंह नेगी (सेवा निवृत प्रधानाचार्य) मो. स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्प सं प्र) कै. शैलेन्द्र सिंह, महाबीर नेगी एवं मनोज रावत (मंडल अध्यक्ष) नरेंद्र सिंह नेगी, विजेंद्र नेगी, दिलीप सिंह नेगी, चंद्रवीर,भीमेंद्र पवार,चंद्र मोहन सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, कृपाल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, संदीप रावत, मनोज बिष्ट, जावेद, त्रिभुवन सिंह आदेश सम्मिलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!