महानगर कांग्रेस ने चंद्रमोहन सिंह नेगी को किया याद

महानगर कांग्रेस ने चंद्रमोहन सिंह नेगी को किया याद

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री एवं गढ़वाल के सांसद स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी जी की जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार द्वारा चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी जी को नमन किया।
अपने संबोधन में सुरेन्द्र सिंह नेगी  ने कहा कि स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी जी ने गढ़वाल और उत्तराखंड के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका नारा *मेरा उत्तराखंड,मेरा जुनून* आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि नेगी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने आमजन के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्व. नेगी जी के दिखाए मार्ग पर चलें और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करें।
कार्यक्रम में मौजूद सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेगी जी के विचारों को आगे बढ़ाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विभिन्न कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, महिला जिला अध्यक्ष रश्मि पटवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत,सेवादल महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत,पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी,महिला महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, पूर्व प्रधान लक्ष्मी नेगी, शहनाज शमशीर, जानकी बुडाकोटी, साबर सिंह नेगी,दान सिंह रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, राजीव कपूर,विजय माहेश्वरी, चंद्र मोहन सिंह नेगी, नवनिर्वाचित पार्षद बीना देवी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अकुंश घिल्डियाल, हिमांशु बौखंडी, पूर्व छात्र संघ महासचिव शुभम सुयाल,सरदार महेंद्र सिंह, सुनील सेमवाल, गुड्डू चौहान, सुरेन्द्र नेगी, मानशेर सिंह सैनी, अनिल चौधरी, हेमचंद पंवार, सतेंद्र सिंह नेगी, बब्बी भंडारी, भोपाल सिंह अधिकारी, धर्मेंद्र, चंद्रमोहन सिंह, आशुतोष वर्मा आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!