18.9 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

18.9 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा अपने क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी इसी दौरान शंकरपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग होते देख एक व्यक्ति अपने सामान के साथ नदी की तरफ वाले रास्ते की ओर जाने लगा पुलिस टीम को शक होने पर व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई तो दो बैग से 18 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।जिस कारण राज मल्होत्रा को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना धुमाकोट में मु0अ0सं-04/25, धारा- 8/20/29 NDPS Act पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं-04/25, धारा- 8/20/29 NDPS Act

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1. राज मल्होत्रा(उम्र 20 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी-पीरुमदारा, थाना-रामनगर, जिला-नैनीताल।

*बरामद माल*
18.9 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत 5.6 लाख रु लगभग)

*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक कमल सिंह रावत
2.अपर उप निरीक्षक  हेमराज पवार
3.मुख्य आरक्षी 88 ना0पु0  आनंद प्रकाश
4.आरक्षी 154 ना0पु0  शैलेंद्र पेटवाल
5.आरक्षी 257 ना0पु0  वीरेंद्र प्रताप
6.आरक्षी 184 ना0पु0  विपिन कुमार

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *