यमकेश्वर के बिथ्याणी में कांग्रेसियों ने फूंका प्रेमचन्द अग्रवाल का पुतला

यमकेश्वर के बिथ्याणी में कांग्रेसियों ने फूंका प्रेमचन्द अग्रवाल का पुतला

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। बुधवार को कांग्रेस जनों ने ब्लाक मुख्यालय बिथ्याणी (यम्केश्वर) जिला अध्यक्ष विनोद डबराल एवं ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर क्रांति कपरवाण अगुआई में प्रदर्शन कर विधान सभा में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा उत्तराखण्डियों को गाली देने, विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी द्वारा प्रेमचन्द अग्रवाल के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला को धमकाने, बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा जनता को धमकी देने, प्रदेश सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा उत्तराखण्डियों को बाहरी राज्यों का बताने और बर्तमान भू कानून पर्वतीय राज्य के हित में न होने के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज भाजपा सरकार के मंत्री उत्तराखंड के शहीदों के सपनों को चकनाचूर कर कर रहे हैं, भाजपा मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल उत्तराखण्डियों को सदन में गाली देता है और विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी न्याय करने के बजाय बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला की आपत्ति पर उल्टा उन्हीं को धमकाने का कार्य करती हैं। भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात करते हुए जनता को चेतावनी देते हैं, मंत्री सुबोध उनियाल उत्तराखण्डियों को बिहार, मध्यप्रदेश और अन्य प्रदेशों का मूल निवासी कहते हैं।
आज के प्रदर्शन में बैशाख सिंह पयाल (प्रभारी यम्केश्वर निधन सभा) बसन्ती देवी, बच्चन सिंह बिष्ट, महेंद्र बडोला, प्रधान सतेन्द्र सिंह नेगी, राजेंद्र बडोला, मोहन सिंह, अशोक रावत, कृत सिंह बिष्ट, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, उदय सिंह ,प्रदीप सिंह आदि कार्यकर्ता सम्मलित थे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!