जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने फहराया तिरंगा

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर रहे कांग्रेस पार्टी के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर स्मरण किया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुआई में देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, जिसमें सभी धाराओं, जाति,धर्म, संप्रदाय के लोगों ने किसी न किसी रूप में बढ़चढ़ कर भाग लिया और आजादी के संघर्ष मुकाम तक पहुंचाया, इतिहास गवाह है कि स्वतंत्रता संग्राम में सर्वधर्म समभाव की प्रतीक कांग्रेसी विचार धारा ही अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही है।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक यशपाल सिंह रावत वार्ड-21 एवं आजाद हिंद फौज के सैनानी के पुत्र जयदेव प्रसाद भट्ट वार्ड -22 को कांग्रेस में शामिल हुए और जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने दोनों महानुभावों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम में रंजना रावत, शंखेश्वर प्रसाद सेमवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ) विजय नारायण सिंह (पूर्व राज्यमंत्री) डा. चंद्रमोहन खर्कवाल (पूर्व जिलाध्यक्ष) पार्षद नाजमीन, बलबीर सिंह रावत, रमेश चन्द्र खंतवाल, केशर सिंह चौहान, प्रेम सिंह पयाल (जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ ) मो.स्वाले (जिला जिलाध्यक्ष अल्प संख्यकप्र ) देवेंद्र कुमार नैथन (जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ) आन.ले.रणबीर सिंह, गोपाल सिंह गुसाईं, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, ज्योति, दलीप सिंह रावत, विनोद प्रधान, नरेंद्र प्रधान, चंद्रमोहन रावत, राजा आर्य (प्रदेश महामंत्री NSUI) अमित राज सिंह, अनिल चौधरी, जावेद हुसैन, मनोज विष्ट आदि मौजूद थे।