मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा

मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा

एनसीपी न्यूज़। देहरादून। शनिवार को  यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं संसदीय कार्य मंत्री (प्राधिकृत)  सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर आगामी मानसून सत्र, जो भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होना है, पर विस्तृत चर्चा हुई। सत्र के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु सुरक्षा प्रबंध, सदस्यों, अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए आवश्यक सुविधाएँ तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।

माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन जनभावना का प्रतीक है और यहाँ आयोजित होने वाला प्रत्येक सत्र उत्तराखंड की विधान प्रक्रिया को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सत्र की सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं संसदीय कार्य मंत्री  सुबोध उनियाल ने भी विधानसभा सत्र की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव साझा किए तथा सहयोग का आश्वासन दिया।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *