रोटरी क्लब ने नन्दप्रयाग घाट के आपदा प्रभावितों को दी राहत सामग्री

रोटरी क्लब ने नन्दप्रयाग घाट के आपदा प्रभावितों को दी राहत सामग्री

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। रोटरी क्लब के तत्वावधान मे पिछले माह चमोली जिले मे नन्दप्रयाग घाट मे आयी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारो की सहायता के लिए रोटरी क्लब की ओर से सामान वितरित किया गया ।
रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने एक विज्ञप्ति मे बताया कि रोटरी क्लब की ओर से 25 प्रेशर कूकर,25 कढ़ाई, 25 कड़छी व 25 पलटे वितरित किये गए । उक्त सामान को वितरित करने मे वहां के निवासी नरेन्द्र सिंह रावत व सुदर्शन सिंह नेगी ने सहयोग किया । उन्होने बताया कि इस कार्य मे अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार , कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल , अनीत चावला, अनिल भोला ,बीना रावत, वाई पी गिलरा, अमित अग्रवाल, गुरूबचन सिंह, सुमित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, विपिन बख्शी ,दीपक भाटिया, सन्देश अग्रवाल,राजेश गुप्ता, इत्यादि सदस्यो ने सहयोग किया । इसके अलावा क्लब की ओर से पंजाब मे भी सहायता प्रदान की गयी ।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *