यमकेश्वर ब्लॉक में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जिलापंचायत सदस्य कविता डबराल ने दिया धरना

यमकेश्वर ब्लॉक में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जिलापंचायत सदस्य कविता डबराल ने दिया धरना

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। यमकेश्वर विकास खण्ड क्षेत्रांतर्गत फल- फूल रहे अवैध शराब के धंधे के विरोध में सोमवार को जिलापंचायत सदस्य कविता डबराल के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता एवं मातृ शक्ति ने प्रदर्शन कर धरना दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले कई महीनों से इलाके में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिससे इलाके के युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कहा कि युवाओं को नशा नही रोजगार चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने इस सम्बंध एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। 

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *