बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर गौरव वर्ष पखवाड़ा के तहत हुआ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर गौरव वर्ष पखवाड़ा के तहत हुआ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर गौरव वर्ष पखवाड़ा के तहत हल्दुखाता पैसिफिक वेडिंग प्वाइंट में बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि ” भगवान बिरसा मुंडा जी ने हमें संघर्ष , स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की वह सीख दी है जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देती रहेगी । उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आदिवासी समाज को देश की प्रथम श्रेणी में जोड़कर हमेशा आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज हल्दुखाता पैसिफिक वेडिंग प्वाइंट में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें उद्यान विभाग , समाज कल्याण विभाग , नगर निगम कोटद्वार , जिला पूर्ति एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग , विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, तहसील कोटद्वार राजस्व विभाग , शिक्षा विभाग के अधिकारी यहां पहुंचे और उनके द्वारा लोगों की समस्या सुनी गई है और उन समस्याओं का निवारण किया गया।
साथ ही ऋतु खण्डूडी भूषण ने जशोधरपुर की संजना , हल्दुखाता की उमा , लूथापुर की वर्षा ऐसी कुल 5 महिलाओं को किशोरी किट दी और दो गर्भवती महिला की गोद भराई करी ।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य , मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत , पार्षद जे पी बहुखंडी , प्रभा देवी , रोहित पाल , विवेक भारती , जय प्रकाश , विनय आदि लोग उपस्थित रहे ।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *