राजकीय पॉलीटेक्निक में हुआ एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

राजकीय पॉलीटेक्निक में हुआ एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

एनसीपी न्यूज़। कोटद्वार। मंगलवार को  राजकीय पॉलीटेक्निक कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनोद कुमार के द्वारा किया गया। सात दिवसीय शिविर में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे उज्वला योजना, प्रधान मंत्री जन-धन योजना, प्रधान मंत्री जीवन वीमा योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, अक्षय ऊर्जा, कैश लेश इंडिया एवं अन्य जन महत्पूर्ण योजनाओं का ग्रामों में रैली के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जायेगा जिससे आम जनमानस योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इसके अलावा शिविर में वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि संपन्न कराये जायेगें। विशेष शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी मोo युसुफ के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। इस अवसर पर ओम शंकर सिंह, विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर साइंस इंजन, कार्यक्रम अधिकारी मोo युसुफ , भरत पाल ,सुदर्शन छाबा, अमर सिंह व समस्त शैक्षणिक अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ravikant Duklan (MA. MassCom )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *